Maharashtra Board SSC, HSC Supply Result 2022: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे द्वारा आज 10वीं और 12वीं कक्षा के सप्लीमेंट्री परीक्षा के नतीजे घोषित किये जाएंगे। दरअसल बोर्ड की हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट और सीनियर सेकेंडरी सर्टिफिकेट सप्लीमेंट्री परीक्षा का आयोजन जुलाई-अगस्त महीने के दौरान किया गया था। बताया जा रहा है कि परिणाम आज दोपहर 1 बजे आएंगे। परीक्षा के नतीजे आने के बाद सभी छात्र इसे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर चेक कर सकते हैं।