30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra Board HSC 12th Result 2022 Date: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं का रिजल्ट इस दिन होगा जारी, maharesult.nic.in पर ऐसे करें चेक

महाराष्‍ट्र स्‍टेट बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एंड हायर सेकेण्‍डरी एजुकेशन (MSBSHSE) की तरफ से जल्द ही 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया जा सकता है। माना जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से 10 जून को सुबह 11 बजे नतीजे घोषित किये जाएंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 6 Jun 2022, 2:30 PM IST

RBSE Board Result: आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट साइंस और कॉमर्स में जोधपुर का बजा डंका, ये रहा परिणाम

RBSE Board Result: आरबीएसई बोर्ड रिजल्ट साइंस और कॉमर्स में जोधपुर का बजा डंका, ये रहा परिणाम

मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MHBHSE) यानि 12वीं कक्षा के रिजल्ट को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि एचएससी का रिजल्ट 10 जून को जारी हो सकता है। लगातार मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि बोर्ड की तरफ से पहले 12वीं कक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। फिर 10वीं कक्षा का रिजल्ट जारी होगा। छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in या maharesult.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे। इससे पहले साल 2021 में पास परसेंटेज 99.63 फीसदी रहा था।

ज्ञात हो कि महाराष्ट्र बोर्ड ने 4 मार्च से 7 अप्रैल 2022 तक 12वीं की बोर्ड परीक्षा आयोजित की थी। इस परीक्षा में करीब 14.72 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा खत्म होने के एक-दो सप्ताह के बीच ही मुल्यांकन प्रोसेस शुरू हुआ था। लेकिन बीच में ही शिक्षकों के हड़ताल पर जाने के चलते इसे स्थगित किया गया था। जिसके चलते नतीजे आने में देरी हो रही है। रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र अपना रिजल्ट mahahsscboard.in या maharesult.nic.in पर चेक कर सकते हैं। 12वीं बोर्ड परीक्षा में छात्रों को पास होने के लिए थ्योरी और प्रैक्टिकल दोनों में पास होना पड़ता है। शिक्षा मंत्री ने इससे पहले बताया था कि 12वीं क्लास के रिजल्ट जारी होने के 15 दिन बाद एसएससी यानी 10वीं क्लास के परिणाम जारी होंगे।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट-

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग