31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra SSC Result Date 2022: महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं का रिजल्ट जल्द हो सकता है जारी, mahresult.nic.in पर देख सकेंगे परिणाम

महाराष्ट्र बोर्ड के 10वीं कक्षा का रिजल्ट जल्द जारी हो सकता है। हालांकि बोर्ड की तरफ से परिणाम किस दिन जारी किया जाएगा इसकी तारीख को लेकर कोई औपचारिक बयान सामने नहीं आया है। सभी छात्र रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर देख सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Subhash Yadav

•

Updated: 14 Jun 2022, 9:40 AM IST

CBSE 12th Term 1 Result 2021

CBSE 12th Term 1 Result 2021

मुंबई: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन की तरफ से जल्द एसएससी का रिजल्ट जारी किया जाएगा। ऐसे में रिजल्ट जारी होने के बाद सभी छात्र रिजल्ट को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in और mahahsscboard.in पर चेक कर सकते हैं। इससे पहले आठ जून 2022 को महाराष्ट्र बोर्ड ने 12वीं कक्षा का परिणाम जारी किया था। इस परीक्षा में 94.22 फीसदी छात्र पास हुए थे। हालांकि इस वर्ष का नतीजा पिछले साल के मुकाबले कम रहा था।

वहीं महाराष्ट्र के शिक्षा मंत्री वर्षा गायकवाड़ ने पिछले महीने ही बताया था कि एसएससी का रिजल्ट 20 जून तक आ सकता है। MSBSHSE कक्षा 10वीं के बोर्ड परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जारी करेगा। दरअसल एचएससी और एसएससी की परीक्षा 15 मार्च से 4 अप्रैल के बीच हुई थी। पिछले साल इस परीक्षा में 15.74 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था और परीक्षा का परिणाम 16 जुलाई 2021 को जारी किया गया था।

यह भी पढ़ें-Maharashtra HSC Result 2022 By SMS: महाराष्ट्र बोर्ड के 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी, SMS से ऐसे चेक करें परिणाम

ऐसे चेक कर सकते हैं रिजल्ट-
-सबसे पहले छात्र रिजल्ट देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या mahahsscboard.in पर जाएं।
-फिर वेबसाइट के होम पेज पर SSC Result 2022 पर क्लिक करने का लिंक मिलेगा। इस पर आप क्लिक करें।
-नए पेज के खुलते ही आप अपनी जन्म तारीख और रोल नंबर या नाम को भरें।
-आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
-आप सही से आपने सभी विषयों में अंकों की जांच कर लें।
-रिजल्ट को डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट ले लें।