7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Maharashtra SSC Result 2022 Topper List: 10वीं बोर्ड की परीक्षा में कोकण ने मारी बाजी, मुंबई का रहा 5वां स्थान, इस साल भी नहीं आई टॉपर्स लिस्ट

महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमएसबीएसएचएसई ने आज दसवीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। दसवीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 96.94 प्रतिशत रहा। इस साल भी लड़कियों ने 97.96 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों ने 96.06 पास प्रतिशत हासिल किया है। हालांकि एमएसबीएसएचएसई ने इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 17 Jun 2022, 2:45 PM IST

12th Class Result Date

Maharashtra HSC Board Exam Results 2023

Maharashtra Board SSC 10th Result 2022 Toppers List: महाराष्ट्र एसएससी रिजल्ट 2022 आज (17 जून) घोषित हो चुके है. कुछ देर पहले ही महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, एमएसबीएसएचएसई ने एसएससी परिणाम को अपनी आधिकारिक वेबसाइटों mahresult.nic.in, hscresult.mkcl.org, mahahsscboard.in और hscmahresult.org.in पर रिलीज किया।

एमएसबीएसएचएसई के अनुसार, दसवीं बोर्ड परीक्षा का पास प्रतिशत 96.94 प्रतिशत रहा। इस साल भी दसवीं की परीक्षा में लड़कियों ने 97.96 प्रतिशत पास प्रतिशत के साथ लड़कों को पछाड़ दिया है, जबकि लड़कों ने 96.06 पास प्रतिशत हासिल किया है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ने इस साल भी टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की है। हालांकि जिलेवार टॉपर्स की जानकारी एमएसबीएसएचएसई ने दी है। यह भी पढ़ें-Maharashtra SSC Result 2022: महाराष्ट्र बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में आ गए हैं सप्लीमेंट्री तो न ले टेंशन, इस समय भरे जाएंगे फार्म

यहां देखें एमएसबीएसएचएसई द्वारा जारी की गई टॉपर्स की जिलेवार सूची-

महाराष्ट्र में इस साल कुल 22,570 स्कूलों में से करीब 12,210 स्कूलों के सभी छात्र सफल हुए है। हालांकि पिछले साल 22,384 स्कूलों का 100 प्रतिशत रिजल्ट आया था। लेकिन इस साल का पास प्रतिशत 2020 की तुलना में 3,850 अधिक है, तब 8,360 स्कूलों ने 100 प्रतिशत परिणाम दर्ज किया था। बता दें कि महामारी को देखते हुए 2021 में ऑफ़लाइन परीक्षा आयोजित की गई थी।

इस साल महाराष्ट्र एसएससी परीक्षाओं के लिए 16 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। इनमें से कुल 16,38,964 छात्र परीक्षा में बैठे थे। जिसमें 8,89,505 पुरुष छात्र हैं और 7,49,458 महिला छात्र थीं। जिसमें से अकेले मुंबई डिवीजन से 3.75 लाख छात्र परीक्षा के लिए उपस्थित हुए। वहीं, 2020 में लगभग 15.84 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था और 15.75 लाख उपस्थित हुए थे।