
MMMUT Cutoff 2025(Image-MMMUT, Gorakhpur)
MMMUT Gorakhpur: गोरखपुर स्थित मदन मोहन मालवीय यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी (MMMUT) ने बी.टेक सेशन 2025-26 के लिए पहली कटऑफ लिस्ट जारी कर दी है। इस साल कुल 1089 सीटों के लिए 4039 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से केवल 285 छात्रों को उनकी पहली पसंद के अनुसार सीट मिली है, जबकि 659 विद्यार्थियों को उनकी टॉप 3 पसंदों में से किसी एक में एडमिशन मिला है। इस साल बी.टेक की कुल 1189 सीटों में से 1086 सीटें उत्तर प्रदेश राज्य के छात्रों के लिए आरक्षित हैं, जबकि अन्य राज्यों के लिए 103 सीटें निर्धारित हैं। आंकड़ों के अनुसार, यूपी से लगभग 3700 और अन्य राज्यों से 339 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया।
यह खबर भी पढ़ें:-ये हैं देश के टॉप तीन IIT कॉलेज
कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) – 255 सीटें
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE) – 180 सीटें
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (EE) – 120 सीटें
सिविल इंजीनियरिंग – 120 सीटें
इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) – 120 सीटें
सबसे अधिक छात्रों ने कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग (CSE) को प्राथमिकता दी है। अन्य राज्यों से आवेदन करने वाले छात्रों में भी CSE ब्रांच सबसे पसंदीदा रही। उत्तर प्रदेश के छात्रों के लिए रैंक 18091 से प्रारंभ होकर 62179 पर बंद हुई।
वहीं अन्य राज्यों के लिए रैंक 40229 से प्रारंभ होकर 66331 पर बंद हुई। सीट अलॉटमेंट के बाद छात्रों को डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया से गुजरना होगा, जो 2 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी।
| शाखा (ब्रांच) | होम स्टेट रैंक (ओपन–क्लोज) | अन्य राज्य रैंक (ओपन–क्लोज) |
|---|---|---|
| कंप्यूटर साइंस (CSE) | 18091 – 62179 | 40229 – 66331 |
| इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (IT) | 62574 – 72492 | 66468 – 74765 |
| इलेक्ट्रॉनिक्स (ECE) | 35553 – 80967 | 65896 – 83366 |
| इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT) | 73543 – 84249 | 83901 – 89347 |
| इलेक्ट्रिकल (EE) | 58540 – 97588 | 86406 – 99383 |
| मैकेनिकल (ME) | 76387 – 108446 | 86327 – 107423 |
| सिविल (CE) | 66915 – 120088 | 82024 – 120311 |
| केमिकल (ChE) | 98938 – 122513 | 104671 – 116448 |
पहली पसंद: 285 छात्र
दूसरी पसंद: 225 छात्र
तीसरी पसंद: 149 छात्र
चौथी पसंद: 95 छात्र
पांचवीं पसंद: 109 छात्र
छठी पसंद: 148 छात्र
सातवीं पसंद: 54 छात्र
आठवीं पसंद: 25 छात्र
यह खबर भी पढ़ें:- IIT के बाद आता है इनका नंबर, ये हैं देश के टॉप 3 NIT कॉलेज
Updated on:
30 Jun 2025 08:45 am
Published on:
30 Jun 2025 08:42 am
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
