
MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने कक्षा 10 की परीक्षा में 500 अंकों में 500 अंकों के साथ टॉप किया है और सतना की प्रियल द्विवेदी ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पूरे अंकों के साथ (500 में से 500 अंक) टॉप किया है।
एमपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए पासिंग मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा दोनों के लिए 33 प्रतिशत अंक पासिंग मार्क्स के रूप में निर्धारित किए गए हैं।
इस साल एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजकर 12 बजे तक हुई थी। परीक्षा में करीब 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं पासिंग प्रतिशत 76.22 रहा।
यह भी पढ़ें- सबसे कम पैसों में कहां से कर सकते हैं MBBS की पढ़ाई
वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 706475 छात्र शामिल हुए थे। वहीं पासिंग प्रतिशत 74.48 रहा।
एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा खुद एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की थी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा में अच्छा परफॉर्म नहीं किया है, उन्हें निराश होने के जरूरत नहीं है। एमपी बोर्ड इस साल से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वित्तीय अवसर परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा में ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे हैं या फिर फेल रहे हैं, शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस परीक्षा में वैसे स्टूडेंट्स भी भाग ले सकते हैं जिन्हें अपने मार्क्स सुधारने हों।
Updated on:
6 May 2025, 1:22 PM IST
Published on:
6 May 2025, 1:22 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.