मुख्यमंत्री ने जहां सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं, वहीं असफल छात्रों का भी हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि असफल होना अंत नहीं है। राज्य सरकार जून महीने में फिर से परीक्षा का मौका देगी, जिससे छात्रों का कीमती समय व्यर्थ न जाए। साथ ही उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का मनोबल बनाए रखें क्योंकि हर विद्यार्थी में प्रतिभा होती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के अंतर्गत शिक्षा प्रणाली में बदलाव लाए जा रहे हैं, जिससे छात्रों को अधिक अवसर और कई ऑप्शंस मिल सके।