29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Education News: घर बैठे परीक्षा दे सकेंगे विद्यार्थी, कॉपियां स्कूलों में की जाएगी जमा

Education News: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा-9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए नया पैटर्न तैयार किया है। इस बार लोकल एग्जाम के लिए बोर्ड ने...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 6 Apr 2021, 11:42 PM IST

board exam 2021

Education News: मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा-9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए नया पैटर्न तैयार किया है। इस बार लोकल एग्जाम के लिए बोर्ड ने विद्यार्थियों और स्कूलों को दो विकल्प दिए हैं। दोनों ही विकल्प प्राइवेट स्कूल के पास मौजूद रहेंगे। लेकिन सरकारी विद्यालय सिर्फ ऑफलाइन एग्जाम का ही विकल्प रख सकेगा। 12 अप्रैल से शुरू होने वाली कक्षा-9वीं और 11वीं की परीक्षाओं के लिए बोर्ड ने कहा है कि निजी स्कूल ऑनलाइन या ऑफलाइन परीक्षाएं आयोजित कर सकते हैं, जबकि सरकारी विद्यालय ऑफलाइन ही एग्जाम आयोजित करेंगे।

Read More: स्कूलों में शिक्षकों और छात्रों को खास प्रशिक्षण देने के लिए एमओयू पर किए हस्ताक्षर

आपको बता दें कि ऑफलाइन परीक्षा मेंसरकारी स्कूल द्वारा प्रश्न पत्र विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। जिसे विद्यार्थी होने घर पर दी गई उत्तर पुस्तिका में हल करके तय समय सीमा के भीतर जमा कर देंगे। इसके बाद विद्यालय स्तर पर कॉपियों का मूल्याङ्कन कर, परिणाम तैयार किए जाएंगे। इस तरह से आयोजित होने वाली परीक्षा में विद्यार्थियों को सहूलियत भी मिलेगी और कोरोना के खतरे से भी विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सकेगा।

Read More: सीबीएसई ने कोरोना वायरस के कारण प्रैक्टिकल परीक्षा न देने वाले छात्रों को दिया मौका

मध्य प्रदेश में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए छोटी कक्षाओं को घर से पढ़ाई के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन को लेकर भी अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। लेकिन बोर्ड ने अब स्पष्ट कर दिया है कि परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने निर्देश दिया है कि 10वीं व 12वीं की प्रायोगिक परीक्षाएं एवं वार्षिक परीक्षाएं संबंधित बोर्ड के निर्देशनुसार आयोजित होंगी।

Read More: जनवरी 2021 सत्र के लिए इग्नू ने बढ़ाई अंतिम तिथि, जल्द करें अप्लाई

MPBSE Board Exam 2021 Latest Update

प्रदेश में इस बार कोरोना गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराने के लिए प्रशासन को जरुरी निर्देश दिए गए हैं। इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए भी पिछली बार की तुलना में अधिक केंद्र बनाए गए हैं। बोर्ड परीक्षा 30 अप्रैल 2021 से आयोजित की जाएगी, लेकिन परीक्षा आयोजन को लेकर 12 अप्रैल को मुख्यमंत्री स्वयं बोर्ड अधिकारीयों के साथ बैठक लेंगे। इस वर्ष 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेश में 3884 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जो पिछले वर्ष की तुलना में 10 फीसद ज्यादा हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग