12 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

MPPSC 2022 Result: मध्य प्रदेश PSC परीक्षा का परिणाम हुआ जारी, 6 लड़कियों ने किया टॉप, देखें नाम 

MPPSC 2022 Result: 18 जनवरी को मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में 394 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ।

2 min read
Google source verification
MPPSC 2022 Result

MPPSC 2022 Result: 18 जनवरी को मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा (MPPSC 2022) का रिजल्ट जारी कर दिया गया। इस परीक्षा में 394 कैंडिडेट्स का सेलेक्शन हुआ, जिसमें से टॉप 10 में एक नहीं बल्कि कई सारी लड़कियां हैं। ऐसे कैंडिडेट्स जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mppsc.mp.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइए, डालते हैं एक नजर रिजल्ट पर- 

दीपिका पाटीदार ने किया टॉप 

मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा ने बीते रोज परिणाम जारी कर दिया है। टॉप 10 में से 6 महिलाएं हैं। एमपीपीसीएस 2022 परीक्षा में दीपिका पाटीदार ने 1575 में से कुल 902.75 अंक हासिल करके टॉपर बनीं। वहीं उन्होंने मुख्य परीक्षा में 1400 में से 756.75 अंक हासिल किया था और साक्षात्कार में 175 में से 146 अंक हासिल किया था। दीपिका पाटीदार का चयन डिप्टी कलेक्टर के पद के लिए हुआ है।

देखें टॉपर्स के नाम (MPPSC Toppers List) 

- दीपिका पाटीदार

- आदित्य नारायण तिवारी

- सुरभि जैन

- महिमा चोधरी

- धर्मप्रकाश मिश्र

- शानू चौधरी

- स्वाति सिंह

-उमेश अवस्थी

- कविता देवी यादव

- प्रत्यूष श्रीवास्तव

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में शिक्षकों के लिए निकली बंपर वैकेंसी, 10 हजार से ज्यादा सीटों पर होगी भर्ती

टॉप 10 में 6 लड़कियों ने बनाई जगह (MPPSC 2022 Result) 

मध्य प्रदेश PCS परीक्षा में टॉप 10 में 6 लड़कियों ने जगह बनाई है। सुरभि जैन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। उन्हें कुल 893 अंक मिले हैं। वहीं महिमा चौधरी ने 888.50 अंकों के साथ चौथा स्थान हासिल किया है। शानू चौधरी ने छठा स्थान हासिल किया है, उन्होंने 885.50 अंक हासिल किया है। वहीं स्वाति सिंह ने 884.75 अंक लाकर सातवां स्थान हासिल किया है। वहीं, कुल 882.75 अंकों के साथ कविता देवी यादव 9वें स्थान पर रही हैं। इन सभी का सेलेक्शन डिप्टी कलेक्टर के पद पर हुआ है।