उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को वैज्ञानिकों और अनुसंधानकर्ताओं का नियमित तौर पर किसानों से संवाद करने और 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए मिशन मोड पर काम करने का आह्वान किया। कर्नाटक पशु चिकित्सा, पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 10वें दीक्षांत समारोह के अवसर पर नायडू ने कहा कि कृषि की लागत कम करके, मूल्य संवर्धन और कृषि उत्पादों के उचित विपणन के जरिए किसानों की आय दोगुनी की जा सकती है।