यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैंडिडेट्स केवल आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। कोई भी नया उम्मीदवार फॉर्म नहीं भर सकता है। फॉर्म में नाम, राष्ट्रीयता, ईमेल, मोबाइल नंबर और परीक्षा शहर को छोड़कर अन्य सभी जानकारी और दस्तावेज में बदलाव किए जा सकते हैं। फॉर्म में सुधार एक बार से ज्यादा किया जा सकता है। सुधार के लिए अंतिम विंडो 27 मार्च को खुलेगी और 31 मार्च 2025 को बंद होगी। वहीं इसके बाद 15 अप्रैल को एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे और 19 अप्रैल 2025 को परीक्षा आयोजित की जाएगी।