
NEET 2019
नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने NEET PG 2019 , NEET MDS 2019 परीक्षा शेड्यूल जारी कर दिया है। एमसीक्यू बेस्ड यह परीक्षाएं दिसंबर २०१८ व जनवरी २०१९ में आयोजित होंगी। एनबीई नेशनल एलिजिबिलिटी-कम-एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (नीट-पीजी), नीट एमडीएस, फॉरन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन एफएमसीई और डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा सीईट (डीएनबी-पीडीसीईटी) जैसी परीक्षाएं आयोजित करता है।
नीट एमडीएस २०१९ परीक्षा का आयोजन १४ दिसंबर २०१८ को होगा। वहीं फॉरन मेडिकल ग्रेजुएट एग्जामिनेशन एफएमजीई २०१९ और डीएनबी पोस्ट डिप्लोमा सीईटी (डीएनबी-पीडीसीईटी) २०१९ की परीक्षा भी १४ दिसंबर २०१८ को ही आयोजित की जाएगी। नीट पीजी २०१९ की परीक्षा ६ जनवरी २०१९ को आयोजित की जाएगी। नीट पीजी २०१९ और नीट एमडीएस २०१९ का आयोजन एक ही दिन सिंगल सेशन में होगा।
एनबीई अक्टूबर में इन परीक्षाओं के संबंधी इंफॉर्मेशन बुलेटिन जारी करेगा। इसमें इन परीक्षाओं से संबंधी एलिजिबिलिटी क्राइटीरिया, फी शेड्यूल और अन्य जरूरी जानकारियां मुहैया करवाई जाएंगी। यह इंफॉर्मेशन बुलेटिन एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट www.nbe.edu.in पर देखा जा सकेगा। यह परीक्षाएं एमसीक्यू बेस्ड होंगी और कम्प्यूटर बेस्ड मोड पर आयाजित की जाएगी। इन परीक्षाओं के लिए आवेदन की प्रक्रिया भी ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया अक्टूबर में शुरू होने की संभावना है।
536 स्कूलों को मिलेंगी 7.50 लाख की किताबें
जयपुर जिले के 536 सरकारी स्कूलों के बच्चों को महापुरुषों, वैज्ञानिकों के जीवन चरित्र पर आधारित किताबें पढऩे को मिलेंगी। कुल 7.5 लाख रुपए की कीमत की किताबें सीएसआर के तहत बांटी जा रही हैं। किताब वितरण की शुरुआत शनिवार को साक्षरता दिवस पर गांधी नगर स्थित सरकारी स्कूल से हुई। कार्यक्रम में जिला कलक्टर सिद्धार्थ महाजन, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश जैन सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। 20-22 स्कूलों के प्रधानों को किताबें दी गई। बाकी स्कूलों को कार्यालय से किताबें दी जाएंगी।
Published on:
10 Sept 2018 04:08 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
