इन चिजों पर पाबंदी:—
NTA द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षार्थी लंबी आस्तीन वाले कपड़े, ऊंची हील की सैंडल, जूते, बुंदा, बाली, नाक की कील, ताबीज आदि पहन कर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। इसके अलावा परीक्षार्थी कोई भी वस्तु जैसे पाठ्य सामग्री (मुद्रित या लिखित), कागज के टुकड़े, ज्योमेट्री बॉक्स, पेंसिल बॉ़क्स, प्लास्टिक पाउच, कैलकुलेटर, कलम, स्केल, राइटिंग पैड, स्कैनर, मोबाइल, ब्लूटूथ, ईयरफोन, माइक्रोफोन, पेजर, हेल्थ बैंड, बटुआ, गॉगल्स, पेन ड्राइव, रबर, लॉग टेबल, इलेक्ट्रॉनिक पेन, हैंडबैग्स, बेल्ट, टोपी, घड़ी, कंगन, कैमरा, आभूषण, धातु की वस्तुएं, माइक्रो चिप और कोई भी खाद्य सामग्री साथ नहीं ले जा सकेंगे।