
NHSRCL Recruitment 2025
NHSRCL Recruitment 2025: रेलवे में काम करने का सुनहरा मौका सामने आया है। नेशनल हाई-स्पीड रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (NHSRCL) ने मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nhsrcl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तारीख 24 अप्रैल 2025 निर्धारित की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 72 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (सिविल)– 35 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (इलेक्ट्रिकल) – 17 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (SNT) – 3 पद
जूनियर टेक्निकल मैनेजर (RS)– 4 पद
असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (आर्किटेक्चर)– 8 पद
असिस्टेंट टेक्निकल मैनेजर (डेटाबेस एडमिनिस्ट्रेटर)– 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (प्रोक्योरमेंट)– 1 पद
असिस्टेंट मैनेजर (जनरल)- 2 पद
आवेदन शुल्क की बात करें तो जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी-NCL उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 400 रूपये निर्धारित है। वहीं एससी, एसटी और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क रहेगा। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
Updated on:
3 Apr 2025, 1:48 PM IST
Published on:
3 Apr 2025, 1:48 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.