8 दिसंबर 2025,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

NIRF Ranking: मैनेजमेंट कैटेगरी में गुजरात के इस कॉलेज ने मारी बाजी, यहां देखें पूरी लिस्ट 

NIRF Ranking For Top Management College: एनआईआरएफ रैंकिंग में IIM अहमदाबाद 2024 को सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान का पोजिशन मिला है। आइए, देखते हैं इस लिस्ट में और कौन कौन से कॉलेज शामिल हैं-

less than 1 minute read
Google source verification
NIRF Ranking

NIRF Ranking For Top Management College: एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 जारी कर दिया गया है। सोमवार को शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने खुद इसकी घोषणा की। प्रबंधन संस्थान की बात करें तो IIM अहमदाबाद 2024 का सर्वश्रेष्ठ प्रबंधन संस्थान है। मिली जानकारी के अनुसार, इस ​वर्ष कुल 10,885 संस्थानों ने NIRF 2024 के लिए आवेदन किया था।

NIRF हर साल कॉलेजों और विश्वविद्यालयों की कैटेगरी वाइज रैंकिंग जारी करता है। इस बार 46 कैटेगरी में रैंकिंग जारी की गई है। इनमें सभी कॉलेज, विश्वविद्यालय, रिसर्च इंस्टीट्यूट, इंजीनियरिंग, मैनेजमेंट, फार्मेसी, डेंटल, आर्किटेक्चर और लॉ कॉलेज शामिल हैं। 

यह भी पढ़ें- ओलंपिक में मेडल जीतने वाली Manu Bhaker आज भी कर रही हैं पढ़ाई, खेल के अलावा इन चीजों का रखती हैं शौक

ये मैनेजमेंट संस्थान हैं टॉप पर (Top Management College)

  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) अहमदाबाद
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) बैंगलोर
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) कोझिकोड
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) दिल्ली
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) कलकत्ता
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) मुंबई
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) लखनऊ
  • भारतीय प्रबन्धन संस्थान (IIM) इंदौर
  • एक्सएलआरआई, जमशेदपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) बॉम्बे

ओवरऑल कैटेगरी में ​टॉप पर ये संस्थान (NIRF Ranking 2024)

  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास
  • आईआईएससी बेंगलुरु
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मुंबई
  • आईआईए दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) कानपुर
  • AIIMS दिल्ली
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) खड़गपुर
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) रूड़की
  • भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) गुवाहाटी
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU)

उच्च शिक्षा में टॉप पर हैं ये संस्थान (NIRF Ranking 2024)

  • भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  • जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली
  • मणिपाल उच्च शिक्षा अकादमी, मणिपाल
  • बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी
  • दिल्ली विश्वविद्यालय, नई दिल्ली
  • अमृता विश्व विद्यापीठम, कोयंबटूर
  • अलीगढ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अलीगढ़
  • जादवपुर विश्वविद्यालय, कोलकाता
  • वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, वेल्लोर