1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

JEE Main 2021 FAQ: जेईई मेन परीक्षा को लेकर एनटीए ने जारी किया एफएक्यू, जानें पूरी डिटेल्स

NTA JEE Main 2021: जेईई मेन वर्ष 2021 से साल में चार बार आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा जुड़ी सभी उलझनों को दूर करने के लिए एनटीए ने एफएक्यू (FAQs) जारी किया है।a
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 26 Dec 2020, 10:45 PM IST

jee main 2021

jee main 2020

NTA JEE Main 2021: इंजीनियरिंग के यूजी कोर्सेस में एडमिशन के लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा जेईई मेन वर्ष 2021 से साल में चार बार आयोजित होने जा रही है। इस परीक्षा जुड़ी सभी उलझनों को दूर करने के लिए एनटीए ने एफएक्यू (FAQs) जारी किया है। चार बार परीक्षा का यह विकल्प सभी स्टूडेंट्स के लिए नहीं होगा। यानी जेईई मेन देने वाले सभी अभ्यर्थी चारों सत्रों में शामिल नहीं हो पाएंगे।

Click Here For More Details

Click Here For JEE Main 2021 FAQ

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जेईई मेन 2021 के संबंध में फ्रीक्वेंट्ली आस्क्ड क्वेश्चंस (FAQ) जारी किया है। इसमें एनटीए ने बताया है कि कौन से स्टूडेंट्स एक साल में होने वाले जेईई मेन के चारों सेशंस में शामिल हो सकते हैं और कौन नहीं। इस एफएक्यू के अनुसार, जेईई मेन के चारों सत्रों में शामिल होने की सुविधा सिर्फ उन स्टूडेंट्स के लिए होगी जो बैचलर ऑफ इंजीनियरिंग (BE) या बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी (BTech) की प्रवेश परीक्षा देंगे। लेकिन ऐसे स्टूडेंट्स जो बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर (BArch) या बैचलर ऑफ प्लानिंग (BPlanning) एंट्रेंस एग्जाम देंगे, उन्हें सिर्फ दो मौके दिए जाएंगे।


एनटीए ने बताया है कि जेईई मेन बीई व बीटेक के लिए फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई में परीक्षाएं होंगी। इन कोर्सेस के लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स चाहें तो सभी चार सत्रों में शामिल हो सकते हैं। लेकिन बीआर्क और बीप्लानिंग की परीक्षाएं सिर्फ दो सत्रों - फरवरी व मई में होंगी। इनके लिए आवेदन करने वाले स्टूडेंट्स को अब भी साल में सिर्फ दो मौके ही मिलेंगे।


प्रश्न - क्या विद्यार्थी एक साथ एक या उसे अधिक सेशन की परीक्षा देने का ऑप्शन चुन सकता है?
उत्तर - विद्यार्थी चाहे तो एक या फिर चारों (फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई 2021) सेशन की परीक्षाएं देने का ऑप्शन एक साथ चुन सकता है। पहली अटेम्प्ट के लिए रजिस्ट्रेशन कराते समय ही वह यह चुन सकता है।

प्रश्न - क्या अलग अलग सत्रों के जईई मेन के लिए अलग अलग एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा?
उत्तर - नहीं, सभी सत्रों के जेईई मेन के लिए केवल एक एप्लीकेशन ही चलेगा।

प्रश्न - अगर किसी स्टूडेंट ने फरवरी जेईई मेन सत्र के लिए आवेदन नहीं किया है तो क्या वह आगे के जेईई मेन सत्रों की परीक्षाओं के लिए आवेदन कर सकता है?
उत्तर - हां। लेकिन ध्यान रहे जब किसी सत्र की परीक्षा का रिजल्ट जारी होगा, उसके बाद ही अगले सत्र की परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की विंडो खुलेगी।