
Career Options For UPSC Aspirants: भारत में हर साल लाखों छात्र IPS-IAS की तैयारी करते हैं। लेकिन बहुत कम ही हैं, जिन्हें सफलता मिलती है। ऐसे कैंडिडेट्स टूट जाते हैं और उन्हें कोई रास्ता नजर नहीं आता। हालांकि, यदि किसी ने जमकर यूपीएससी के लिए पढ़ाई की है तो उसके पास नॉलेज अच्छी हो जाती है। ऐसे कैंडिडेट्स जो संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा के लिए तैयारी करते हैं, वे भले ही यूपीएससी नहीं निकाल पाए हों लेकिन उनके पास कई करियर ऑप्शन होते हैं, जिसके जरिए वे अच्छी कमाई कर सकते हैं।
यूपीएससी की दौरान की गई पढ़ाई कभी बेकार नहीं जाती। यूपीएससी के सिलेबस (UPSC Syllabus) को पढ़ने से न सिर्फ आपकी नॉलेज अच्छी होती है बल्कि एक जागरूक व्यक्ति के रूप में आपकी समझ विकसित होती है। यूपीएससी परीक्षा में उम्र और अटेंप्ट दोनों सीमित होते हैं। लेकिन अन्य सरकारी भर्ती परीक्षा में ऐसा नहीं है। ऐसे में आइए, जानते हैं यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए कौन-कौन से बैकअप करियर ऑप्शन (Backup Career Options For UPSC Aspirants) हैं।
बैंक की नौकरी प्रतिष्ठित नौकरियों में से एक मानी जाती है। हर साल सरकारी बैंक की ओर से विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाती है। भारतीय स्टेट बैंक, नाबार्ड, भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और IBPS जैसे विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और वित्तीय संस्थान नियमित आधार पर उम्मीदवारों की भर्ती करते हैं। लाखों कैंडिडेट्स इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं। यदि आपने यूपीएससी के लिए तैयारी की है तो आप आसानी से बैंक की परीक्षा निकाल सकते हैं।
यूपीएससी परीक्षा की तैयारी में काफी गहनता के साथ पढ़ाई करने और विश्लेषण करने की जरूरत होती है। ऐसे में यूपीएससी की तैयारी करने वाले कैंडिडेट्स के लिए एसससी परीक्षा निकालना आसान काम है। हालांकि, दोनों ही परीक्षा के नेचर में काफी अंतर होता है। लेकिन लेखन कला, शोध आदि के कारण यूपीएससी परीक्षा के दौरान की गई तैयारी काम आ सकती है।
सभी राज्यों द्वारा समय समय पर पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। ऐसे में यूपीएससी अभ्यर्थी पुलिस भर्ती परीक्षा के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें- 12वीं में कॉमर्स के बाद चुनें ये करियर ऑप्शन
एसससी और बैंकिंग के अलावा यूपीएससी अभ्यर्थी राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षाएं भी दे सकते हैं। यूपी, बिहार, राजस्थान हो या कोई अन्य राज्य हर साल इन परीक्षा के नोटिफिकेशन जारी किए जाते हैं।
भारत में शिक्षक को बहुत ही सम्मान दिया जाता है। शिक्षक बनने के लिए किसी विषय की गहरी जानकारी होना जरूरी है। यूपीएससी की तैयारी करते-करते किसी एक विषय पर ऐसी गहरी जानकारी आम बात है। यूपीएससी अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक का पेशा एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
Updated on:
31 Mar 2026, 5:04 PM IST
Published on:
17 Oct 2024, 10:07 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.