28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Professional Courses: ग्रेजुएशन के बाद इन कोर्सेज में करें अप्लाई, गारंटी मिलेगी नौकरी

बढ़ती महंगाई के इस दौर में जॉब के मायने भी बदल रहे हैं। पहले की तरह ट्रेडिशनल कोर्स जॉब दिलाने के लिए अधिक कारगर नहीं रहे, इसलिए आजकल युवा नए-नए प्रोफेशनल कोर्सेज कर रहे हैं जहां वो खुद को एक्सप्लोर कर सकें और बेहतर करियर बना सकें। आइए, जानते हैं पांच ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेज (5 Professional Courses) के बारे में।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Suman Agarwal

•

Updated: 21 Feb 2024, 4:13 PM IST

professional_course.png

Professional Courses After Graduation: बढ़ती महंगाई के इस दौर में जॉब के मायने भी बदल रहे हैं। पहले की तरह ट्रेडिशनल कोर्स जॉब दिलाने के लिए अधिक कारगर नहीं रहे, इसलिए आजकल युवा नए-नए प्रोफेशनल कोर्सेज कर रहे हैं जहां वो खुद को एक्सप्लोर कर सकें और बेहतर करियर बना सकें। आइए, जानते हैं पांच ऐसे प्रोफेशनल कोर्सेज (5 Professional Courses) के बारे में।


डाटा साइंस कोर्स (Data Science Course)

डाटा साइंस एक ऐसा कोर्स है जो इंटरनेट की दुनिया का बादशाह है। जैसे-जैसे देश और दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में डाटा का महत्व बढ़ता जा रहा है, ठीक उसी गति से डाटा साइंस से जुड़े जॉब ऑफर जैसे कि डाटा एनालिटिक्स और डाटा साइंटिस्ट भी बढ़ रहे हैं। आप डाटा साइंस से जुड़ा कोर्स कर सकते हैं और एक अच्छा करियर बना सकते हैं।

कैसे लें इस कोर्स में एड्मिशन: डाटा साइंस से जुड़े कोर्सेज में आप 12वीं के बाद भी एड्मिशन ले सकते हैं। इसके लिए आप बीसीए, बीएससी और बी.टेक कर सकते हैं। आप चाहें तो ग्रैजुएशन के बाद डाटा साइंस में डिप्लोमा का कोर्स कर सकते हैं।


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence Course)

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence), इसके बारे में तो आपने सुना ही होगा, इसे शॉर्ट में AI कहते हैं। AI के अंतर्गत आने वाले मशीन लर्निंग और डीप लर्निंग आजकल काफी डिमांड में हैं।

कैसे लें इस कोर्स में एड्मिशन: किसी भी ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर आप इस कोर्स के बारे में जान सकते हैं। सर्च इंजन गूगल AI से जुड़े कई कोर्स को फ्री में कराता है।


डिजिटल मार्केटिंग (Digital Marketing)

इन दिनों डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स भी खूब चल रहा है। यदि आपको भी ग्रैजुएशन करने के बाद भी काम नहीं मिल रहा है तो आप डिजिटल मार्केटिंग का शॉर्ट टर्म कोर्स (Short Term Course) कर लें।

कैसे लें इस कोर्स में एड्मिशन: ऑनलाइन और ऑफलाइन कई ऐसे प्लेटफॉर्म हैं जो आपको डिजिटल मार्केटिंग का कोर्स कराती हैं। इनमें से कई आपको गूगल सर्च के माध्यम से मिल जाएंगी।

हेल्थ केयर मैनेंजमेंट

हेल्थ केयर के कोर्सेज भी आजकल ट्रेंड में हैं। साथ ही इन्हें करने के बाद आप अच्छी कमाई कर सकते हैं। हेल्थ केयर मैनेंजमेंट में आप एमबीए भी कर सकते हैं या डिप्लोमा डिग्री भी ले सकते हैं।

कैसे लें इस कोर्स में एड्मिशन: पुणे, दिल्ली, कोलकाता, इंदौर समेत कई ऐसे शहर हैं जहां से आप हेल्थ केयर मैनेंजमेंट में एमबीए कर सकते हैं।

डाइटिशियन (Dietician)

ग्रैजुएशन के बाद आप फ्री बैठे हैं तो डाइटिशियन का भी कोर्स कर सकते हैं। मौजूदा समय में हर कोई अपनी सेहत का ध्यान रखता है। भोजन और जीवनशैली को लेकर लोगों में जागरुकता बढ़ी है। ऐसे में इस कोर्स को करने के बाद आप कभी खाली नहीं बैठेंगे।

कैसे लें इस कोर्स में एडमिशन: सभी सरकारी व प्राइवेट कॉलेज डाइटिशियन के कोर्स में डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा कराते हैं।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग