
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025
Rajasthan Jail Prahari Admit Card 2025: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। इस एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब इसे recruitment.rajasthan.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। जिन्होंने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपनी रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान जेल प्रहरी परीक्षा 2025 का आयोजन 12 अप्रैल 2025 को किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 100 सवाल होंगे, जो 400 अंकों के होंगे। परीक्षा में हल करने के लिए उम्मीदवारों को 2 घंटे का समय मिलेगा। इस परीक्षा में हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर के लिए 1 अंक की निगेटिव मार्किंग की जाएगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के लिए अभ्यर्थियों को कम से कम 36% अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा।
राजस्थान जेल प्रहरी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स
सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
वेबसाइट पर जेल प्रहरी एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको आवश्यक जानकारी दर्ज करनी होगी।
जानकारी दर्ज करने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें और आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।
इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से 803 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें से 759 पद सामान्य (गैर अनुसूचित) क्षेत्रों के लिए हैं, जबकि 44 पद अनुसूचित क्षेत्रों के लिए आरक्षित हैं। इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को जेल प्रहरी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। अभ्यर्थी नीचे दी गई डायरेक्ट लिंक से भी अभ्यर्थी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
Published on:
08 Apr 2025 08:50 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
