
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025
Rajasthan Police Constable Vacancy 2025: राजस्थान पुलिस विभाग ने कांस्टेबल के 9600 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 28 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 17 मई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्तियां राज्य के विभिन्न जिलों, इकाइयों और बटालियनों में की जाएंगी। आवेदन आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in और recruitment2.rajasthan.gov.in पर जाकर किया जा सकता है। इस भर्ती के माध्यम से कुल 9617 पद भरे जाएंगे। इनमें कांस्टेबल (जनरल), ड्राइवर, बैंड और पुलिस दूरसंचार ऑपरेटर जैसे पद शामिल हैं।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का बारहवीं कक्षा पास होना आवश्यक है। आयु सीमा सामान्य तौर पर 18 से 28 वर्ष तय की गई है, हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। इस भर्ती में वे अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जिन्होंने हाल ही में कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित सेकेंडरी लेवल सीईटी परीक्षा पास की है।
चयन तीन चरणों में पूरा किया जाएगा:
लिखित परीक्षा— पहले चरण में सभी आवेदकों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)— लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को शारीरिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन— अंतिम चरण में चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का वेरिफिकेशन किया जाएगा।
शारीरिक मानकों के अनुसार, पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम ऊंचाई 168 सेमी और महिलाओं के लिए 152 सेमी आवश्यक है। पुरुषों की छाती बिना फुलाए 81 सेमी और फुलाकर 86 सेमी होनी चाहिए। दौड़ परीक्षा में पुरुषों को 5 किलोमीटर की दूरी 25 मिनट में और महिलाओं को 35 मिनट में पूरी करनी होगी।
आवेदन करने के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 600 निर्धारित किया गया है। साथ ही अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग को 400 रूपये आवेदन शुल्क के तौर पर देना होगा। शुल्क का भुगतान राजस्थान ई-मित्र केंद्रों पर नकद अथवा डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के माध्यम से किया जा सकता है।
आवेदन के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
नया रजिस्ट्रेशन करें और रजिस्ट्रेशन आईडी प्राप्त करें।
सभी आवश्यक व्यक्तिगत और शैक्षणिक जानकारी भरें।
पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और अन्य जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
आवेदन पत्र को अंतिम बार जांचें और सबमिट करें।
भविष्य के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट अवश्य रखें।
Updated on:
28 Apr 2025 03:54 pm
Published on:
28 Apr 2025 03:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
