5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan PTET 2020 Admit Card जारी, एक ही क्लिक में सीधे यहां से करें डाउनलोड

Rajasthan PTET 2020 Admit Card : राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 10 Sep 2020, 8:12 PM IST

ptet.jpg

Rajasthan PTET 2020 Admit Card : राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2020 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान पीटीईटी हॉल टिकट 2020 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट्स को इन वेबसाइट्स – ptedcb2020.com – ptetdcb2020.org पर जाना होगा। कैंडिडेट एग्जाम पोर्टल पर विजिट करके और क्रेडेंशियल्स डालकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। पीटीईटी परीक्षा 16 सितंबर 2020 को आयोजित होनी है।

Click Here For Download Admit Card

लगभग चार लाख स्टूडेंट्स देंगे परीक्षा –

बता दें कि राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से सभी सरकारी और निजी टीचर ट्रेनिंग कॉलेजों में दो वर्षीय बीएड कोर्स और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड कोर्स कराया जाता है। इस बार आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए कुल 4,80,996 उम्मीदवारों ने आवेदन किया है। दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के 3,27,270 उम्मीदवार और चार वर्षीय बीए बीएड/बीएससी बीएड पाठ्यक्रम के लिए 1,53,696 उम्मीदवारों ने आवेदन किए हैं।

परीक्षा प्रारूप –

राजस्थान पीटीईटी परीक्षा 2020 में चार भागों से प्रश्न पूछे जाएंगे – मेंटल एबिलिटी, टीचिंग एटीट्यूड और एप्टीट्यूड टेस्ट, जनरल अवेयरनेस और लैंग्वेज प्रोफिशियेंसी (हिंदी या अंग्रेजी), हर सेक्शन से करीब 50 प्रश्न होंगे। परीक्षा को हल करने के लिए तीन घंटे का समय दिया जाएगा और हर सही उत्तर पर तीन अंक मिलेंगे। प्रश्न पत्र मल्टीपल च्वॉइंस या ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। कैंडिडेट्स को सही ऑप्शन पर गोला लगाना होगा और परीक्षा ऑफलाइन ही आयोजित की जाएगी।

एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
राजस्थान प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट 2020 एडमिट कार्ड के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, www.ptetdcb2020.com पर लॉगइन करें। होमपेज पर PTET एडमिट कार्ड 2020 लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद एक नया पेज खुलेगा। यहां उम्मीदवार अपने क्रेडेंशियल के जरिये लॉगइन करें। अब आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें दिए गए विवरण की जांच करें। आगे के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर लें व प्रिंट निकाल कर सुरक्षित रूप से रखें।