2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Rajasthan PTET Result 2020 : दो वर्षीय बीएड कोर्स के लिए पीटीईटी रिजल्ट जारी, यहां से करें चेक

Rajasthan PTET Results 2020 : राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर ने दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आयोजित हुई पीटीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ptetdcb2020.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Deovrat Singh

•

Updated: 18 Oct 2020, 7:21 AM IST

ptet result 2020,

ptet result 2020,

Rajasthan PTET Results 2020 : राजकीय डूंगर कॉलेज बीकानेर ने दो वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए आयोजित हुई पीटीईटी परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ptetdcb2020.com पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बाड़मेर के रहने वाले ओमप्रकाश बेनीवाल ने 521/600 अंक हासिल कर राज्य में टॉप किया है। वहीं सवाई माधोपुर के हेमंत कुमार गोयल ने 520 अंकों के साथ राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। ग्रेजुएशन के साथ ही बीएड करने वाले 4 वर्षीय कोर्स के लिए सीट आवंटन लिस्ट जारी कर दी है।

Click Here For Download PTET 2020 Result

पीटीईटी परीक्षा का आयोजन 16 सितंबर को राज्य के विभिन्न केंद्रों पर हुआ था। ये प्रवेश परीक्षा दो वर्षीय बीएड कोर्स और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित हुई थी। चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए-बीएड, बीएससी-बीएड कोर्स की पीटीईटी प्रवेश परीक्षा के नतीजे 4 अक्टूबर को जारी कर दिए गए थे। दो वर्षीय बीएड कोर्स प्रवेश परीक्षा के अभ्यर्थियों को अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार था।

16 सितंबर को दो वर्षीय कोर्स के लिए दोपहर के सत्र में कुल पंजीकृत 3,67,662 अभ्यर्थियों में से 3,26,683 ने परीक्षा दी। उपस्थिति प्रतिशत कुल 88.85 रहा था।

Rajasthan PTET results 2020 ऐसे करें चेक
- राजस्थान पीटीईटी की आधिकारिक वेबसाइट ptetdcb2020.com पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “BEd 2 year course” के लिंक पर क्लिक करें।
- नया पेज खुलने पर “Result PTET 2020” के लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर, जन्मतिथि डालें। नीचे दिए गए कैप्चा कोड बॉक्स को भरें।
- प्रोसीड के बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

अब जल्द ही दो वर्षीय बीएड कोर्स में दाखिले के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा।