चयन प्रक्रिया को दो हिस्सों में बांटा गया है। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, जिसमें सामान्य ज्ञान, राजस्थान से जुड़े सवाल और पद से संबंधित विषय पूछे जाएंगे। जूनियर असिस्टेंट जैसे पदों के लिए इसके बाद टाइपिंग टेस्ट भी होगा। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों का अंत में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन किया जाएगा।