
Bsc Nursing
Nursing Officer Recruitment 2025: Nursing की डिग्री या डिप्लोमा धारकों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। लखनऊ स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) ने नर्सिंग अफसर के 733 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन निकाले हैं। यूनिवर्सिटी प्रशासन का लक्ष्य स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाना है, जिसके तहत यह नियुक्ति की जा रही है। इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इस भर्ती के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तारीख 14 मई 2025 तय की गई है। इन पदों के लिए वे उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास बीएससी नर्सिंग या जनरल नर्सिंग मिडवाइफरी (GNM) डिप्लोमा की डिग्री है।
इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। इसमें कोई इंटरव्यू नहीं होगा। यह परीक्षा 100 अंकों की होगी और इसकी अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में 60 अंक संबंधित विषय से होंगे, जबकि सामान्य ज्ञान, अंग्रेजी, गणित और रीजनिंग से जुड़े 10-10 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें ध्यान देने की बात यह नेगेटिव मार्किंग के तहत प्रत्येक गलत उत्तर पर एक-तिहाई अंक की कटौती की जाएगी।
आवेदन शुल्क
सामान्य वर्ग- 2360 रूपये
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति 1416 रूपये
इसके अतिरिक्त, सभी अभ्यर्थियों को 18% जीएसटी का भुगतान भी करना होगा।
आयु सीमा
न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
अधिकतम आयु: 40 वर्ष
एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट मिलेगी।
अधिकारियों के अनुसार, तीन से चार महीने में भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी। इस बीच, संस्थान स्वास्थ्य सेवाओं को और उन्नत करने के लिए आधुनिक चिकित्सा उपकरण खरीदने और नए वार्ड स्थापित करने में जुटा हुआ है। डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ. सौमेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार, जनवरी में तकनीकी अधिकारी, रिसेप्शनिस्ट और टेक्नीशियन समेत 17 पदों पर भर्ती की घोषणा की गई थी। 300 से अधिक पदों के लिए आवेदन जमा हो चुके हैं और परीक्षा तारीख जल्द घोषित की जाएगी।
Updated on:
4 Apr 2025, 11:31 AM IST
Published on:
4 Apr 2025, 11:31 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.