7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Result 2021: जानिए कब जारी होगा रीट का परिणाम, शिक्षा मंत्री डोटासरा ने दी ये जानकारी

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 के परिणाम को लेकर हाल ही में नया अपडेट सामने आया है। राजस्थान में 31,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए 26 सितंबर, 2021 परीक्षा का आयोजन किया गया था। अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 28 Oct 2021, 12:21 PM IST

REET 2021

REET 2021

REET Result 2021: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2021 के परिणाम को लेकर हाल ही में नया अपडेट सामने आया है। राजस्थान में 31,000 शिक्षकों की भर्ती के लिए 26 सितंबर, 2021 परीक्षा का आयोजन किया गया था। अभ्यर्थी इस परीक्षा परिणाम का इंतजार कर रहे है। हाल ही में राज्य के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने इस संबंध में अहम जानकारी दी है। डोटासरा ने कहा कि हाल ही में संपन्न हुई शिक्षक पात्रता परीक्षा का परिणाम एक से डेढ़ महीने में आ सकता है।

परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन होगा
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने इस परीक्षा को संपन्न करवाया है। राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा है कि परीक्षा आयोजक राजस्थान बोर्ड ने नतीजे घोषित करने के लिए इतना ही समय बताया था। अगर कोर्ट में रीट रिजल्ट नहीं लटका तो समय पर नतीजे घोषित कर देंगे। उन्होंने कहा कि रीट-बीएड वाले मामले पर जो भी कोर्ट का फैसला होगा, उसी अनुसार हम रिजल्ट की घोषणा करेंगे। परिणाम कोर्ट के फैसले के अधीन होगा। कोर्ट अगर कहेगा कि बीएड वालों को रीट लेवल-1 में लिया जा सकता है, तो हम लेंगे और वो मना करेगा तो हम नहीं लेंगे।

Read More:— Railway Recruitment 2021: बिना परीक्षा के रेलवे में 2206 पदों पर नौकरी, 10वीं पास वाले करें आवेदन

सरकार की तरफ से कोई देरी नहीं होगी
डोटासरा ने कहा कि कोर्ट के आदेश का परीक्षण करेंगे। इसके बाद एजी से भी राय ली जाएगी। सरकार की तरफ से कोई देरी नहीं होगी। अगर कोर्ट का आदेश अनिवार्य तौर पर मानना होगा तो मानेंगे, अगर कोर्ट हमारे विवेक पर फैसला छोड़ देगा तो हम निर्णय लेंगे।

29 हजार नई भर्तियां निकाली जाएगी
शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने यह भी कहा कि शिक्षा विभाग जल्द ही 29 हजार नई भर्तियां निकालने जा रहा है। इनमें 10 हजार से ज्यादा कंप्यूटर अनुदेशकों की भर्ती के लिए राज्य कर्मचारी चयन आयोग को नोडल एजेंसी बनाकर सिलेबस जारी किया गया है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में जल्द ही नोटिफिकेशन जारी कर दी जाएगी।

Read More:— BEL Recruitment 2021: 73 अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, जानिए योग्यता और वैकेंसी डिटेल