27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

REET Result 2024: कब तक आएगा राजस्थान रीट परीक्षा का रिजल्ट? ऐसे कर पाएंगे चेक

REET 2024: यह उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम अप्रैल माह में घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर जारी की जाएगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 8 Apr 2025, 6:09 PM IST

REET Result 2024

REET Result 2024

REET Result 2024: राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (REET) 2024 के परिणाम का इंतजार लाखों परीक्षार्थी कर रहे हैं। परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की 25 मार्च को जारी की जा चुकी है और उम्मीदवारों से आपत्तियां भी दर्ज करवा ली गई थीं। अब राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा आपत्तियों के निपटारे के बाद फाइनल आंसर-की के साथ-साथ रीट रिजल्ट की घोषणा जल्द की जाएगी। हालांकि RBSE की ओर से अभी तक रिजल्ट की तारीख के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन यह उम्मीद जताई जा रही है कि परिणाम अप्रैल माह में घोषित कर दिए जाएंगे। रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in और reet2024.co.in पर जारी की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Bihar Home Guard Vacancy 2025: बिहार होमगार्ड के लिए ऐसे भर सकते हैं फॉर्म, जान लें स्टेप बाय स्टेप पूरा प्रोसेस

REET Result 2024: ऐसे चेक कर पाएंगे रिजल्ट

सबसे पहले RBSE की आधिकारिक वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर REET 2025 से संबंधित सेक्शन पर क्लिक करें।


इसके बाद "REET Result 2025" के लिंक को खोजें और उस पर क्लिक करें। (लिंक सक्रिय होने के बाद ही उपलब्ध होगा)


नई विंडो में रोल नंबर, पासवर्ड और यदि मांगा जाए तो कैप्चा कोड दर्ज करें।

सब्मिट करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर दिखाई देगा, जिसे डाउनलोड करके रख लें।

    REET 2024: ये हैं पासिंग मार्क्स

    REET परीक्षा में पास होने के लिए न्यूनतम अंकों की आवश्यकता श्रेणी के अनुसार तय की गई है।


    सामान्य वर्ग (TSP और Non-TSP क्षेत्र): कम से कम 60% अंक


    ST अभ्यर्थी (TSP क्षेत्र): न्यूनतम 36% अंक


    ST (Non-TSP), SC, OBC, MBC, EWS वर्ग: कम से कम 55% अंक

    यह खबर भी पढ़ें: Assistant Professor Vacancy: बिना लिखित परीक्षा के मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मौका, जान लें डिटेल्स

    बड़ी खबरें

    View All

    शिक्षा

    ट्रेंडिंग