कैंडिडेट्स परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल आधार कार्ड (रंगीन प्रिंट) भी ले जाएं। आधार कार्ड पर फोटो पुरानी हो तो रंगीन और नई फोटो वाली ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट, मतदाता पहचान पत्र जैसे अन्य मूल फोटो पहचान प्रमाण के साथ ले जाएं। यहां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आरपीएससी की इस भर्ती के जरिए कुल 300 पद भरे जाएंगे।