
RPSC RAS Scorecard 2025 OUT
RPSC RAS Scorecard 2025: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने RAS परीक्षा 2024 की फाइनल आंसर-की और स्कोर कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से अपने मार्क्स चेक कर सकते हैं। आयोग ने क्वालिफाइड और नॉन-क्वालिफाइड दोनों श्रेणियों के अभ्यर्थियों के लिए स्कोरकार्ड जारी किए हैं। इसके साथ ही, फाइनल आंसर की भी उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने रोल नंबर और जन्मतिथि की माध से मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
इस प्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू की तैयारी करेंगे। आयोग जल्द ही मुख्य परीक्षा की तारीखों की घोषणा करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 905 पदों पर नियुक्ति की जानी थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1096 कर दिया गया है। राज्य सेवा परीक्षा के लिए 346 और अधीनस्थ सेवाओं के पदों के लिए 387 पद आवंटित किए गए थे। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 2 फरवरी 2025 (रविवार) को राज्यभर के परीक्षा केंद्रों पर RPSC RAS प्रारंभिक परीक्षा 2025 का सफल आयोजन किया।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर "राजस्थान राज्य एवं उप सेवा संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (प्री) - 2024" लिंक पर क्लिक करें।
नई विंडो में "अपने लॉगिन क्रेडेंशियल (रोल नंबर और जन्मतिथि) दर्ज करें।
इसके बाद आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुलकर सामने आ जाएगा।
इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकाल लें।
मुख्य परीक्षा की तिथियों की जानकारी जल्द ही आयोग की वेबसाइट पर जारी की जाएगी।
Updated on:
24 Feb 2025 04:30 pm
Published on:
24 Feb 2025 04:05 pm

बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
