22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

RRB Group D Exam 2018 : एडमिट कार्ड, अन्य विस्तृत सूचना जारी

सभी रेलवे भर्ती बोर्डों (RRN) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और अन्य परीक्षा संबंधी सभी जानकारियों बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Jameel Ahmed Khan

•

Updated: 22 Oct 2018, 3:41 PM IST

RRB Group D Exam 2018

RRB Group D Exam 2018

सभी रेलवे भर्ती बोर्डों (RRN) ने आरआरबी ग्रुप डी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड और अन्य परीक्षा संबंधी सभी जानकारियों बोर्डों की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी गई हैं। आरआरबी इसी साल 60 हजार से अधिक पदों की भर्ती के लिए Computer Based Test (CBT) का आयोजन कर रहा है। rrb की विभिन्न साइटों पर जारी अधिसूचना के मुताबिक, ग्रुप डी परीक्षा 17 दिसंबर, 2018 को आयोजित की जाएगी। आरआरबी ग्रुप डी एडमिट कार्ड या ई-कॉल लेटर निर्धारित परीक्षा तिथि से चार दिन पहले जारी किए जाएंगे।

ग्रुप डी भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित करने वाले सभी 16 आरआरबी में आरआरबी चंडीगढ़ में सबसे ज्यादा पद (7832) निकाले गए हैं। इसके बाद आरआरबी सिकंदराबाद (6523) और आरआरबी अहमदाबाद (6087) का नंबर आता है।

केंद्रीयकृत रोजगार अधिसूचना (सीईएन) के तहत आरआरबी द्वारा निकाली गई 62 हजार 907 पदों की रिक्तियों के लिए 16 आरआरबी ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। कुल 21 आरआरबी में से जम्मू, मालडा, मुजफ्फरपुर, सिलिगुड़ी और तिरुवनंतपुरम ने इस भर्ती के लिए कोई अधिसूचना जारी नहीं की।

आरआरबी अजमेर, अहमदाबाद, इलाहाबाद, बैंगलोर, भोपाल, भुवनेश्वर, बिलासपुर, चंडीगढ़, चेन्नई, गोरखपुर, गुवाहाटी, कोलकाता, मुंबई,पटना, रांची और सिकंदराबाद ग्रुप डी भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। इस पूरी भर्ती प्रक्रिया में सीबीटी, शारीरिक दक्षता परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया को अपनाया जाएगा।

सभी भर्ती गतिविधियों के लिए तिथि, समय और स्थान आरआरबी द्वारा तय किया जाएगा और फिर योग्य उम्मीदवारों को तय समय अनुसार सूचित कर दिया जाएगा। Group D परीक्षा के लिए एससी/एसटी उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड/ई-कॉल लेटर जारी करने के साथ स्लीपर क्लास का निशुल्क रेलवे पास भी दिया जाएगा जब उन्हें विभिन्न चयन प्रक्रियाओं के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि, निशुल्क पास ऑनलाइन जमा जाति प्रमाणपत्र के आधार पर दिया जाएगा।

RRB Group D Admit Card 2018 : सफल उम्मीदवारों को टै्रक रखरखाव, पॉइंट्समैन (रेल की लाइन को बदलनेवाला व्यक्ति), हेल्पर, गेटमैन और पोर्टर के पदों पर नियुक्ति दी जाएगी।

RRB Group D अधिसूचना के अनुसार, आरक्षण लेते वक्त और यात्रा के दौरान रिजर्वेशन क्लर्क या टिकट चैकिंग स्टाफ एससी/एसटी उम्मीदवारों की प्रामाणिकता जानने के लिए उनके मूल दस्तावेज दिखाने के लिए कह सकते हैं। अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि यात्रा के दौरान अगर कोई उम्मीदवार यात्रा प्राधिकरण का गलत इस्तेमाल करते हुए पाया गया तो चयन प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर उनकी उम्मीदवारी को खारिज कर दिया जाएगा। यही नहीं, भविष्य में किसी भी परीक्षा में बैठने पर भी रोक लगा दी जाएगी।