
Pashu Parichar Result
RSMSSB: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही पशुपरिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित करने वाला है। आज परिणाम घोषित होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल लाखों अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे। बोर्ड के अध्यक्ष आलोक राज के अनुसार, पशुपरिचर भर्ती परीक्षा का परिणाम 3 अप्रैल को जारी किए जाने की संभावना है। करीब 10.5 लाख अभ्यर्थी इस परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। यह परीक्षा 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा की प्रारंभिक उत्तर कुंजी 24 जनवरी को जारी कर दी गई थी।
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले rssb.rajasthan.gov.in पर जाना होगा।
वेबसाइट के होमपेज पर ‘Animal Attendant Result’ लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद अपना रोल नंबर दर्ज करें और कटऑफ अंक देखें।
राज्य स्तर पर परीक्षा छह चरणों में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 7,11,331 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा में कुल उपस्थिति दर लगभग 59.67% रही। अब उम्मीदवारों को 3 अप्रैल का इंतजार है, जब उनका परिणाम आधिकारिक रूप से जारी किया जाएगा।
इस भर्ती परीक्षा के नतीजों का अभ्यर्थी पिछले चार महीनों से इंतजार कर रहे हैं। अब बोर्ड ने रिजल्ट जारी करने की तैयारी तेज कर दी है। यह परीक्षा दिसंबर 2024 में कुल 6433 पदों के लिए आयोजित की गई थी, जिसमें 17,63,897 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। हालांकि, परीक्षा में 10,52,565 उम्मीदवार ही शामिल हो सके। परीक्षा की प्रारंभिक आंसर-की 24 जनवरी को जारी की गई थी। आपत्तियों के निपटारे के बाद अब अंतिम उत्तर कुंजी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। कटऑफ अंक भी परिणाम के साथ जारी किए जाएंगे, जिससे अभ्यर्थियों को यह पता चलेगा कि वे अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं। विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग कटऑफ लिस्ट जारी की जाएगी।
Updated on:
3 Apr 2025, 10:04 AM IST
Published on:
3 Apr 2025, 10:04 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.