Madarsa Board News : उत्तराखंड में राज्य के मदरसों में संस्कृत भाषा को पढ़ाने की योजना पर काम किया जा रहा है। मदरसों में संस्कृत भाषा को पढ़ाने के लिए सरकार और मदरसा बोर्ड दोनों अपनी तरफ से तैयारी कर रही है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड ने भी फैसला किया है कि राज्य के मदरसों में संस्कृत भाषा को वैकल्पिक विषय के तौर पर शामिल किया जाएगा। बोर्ड के अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि संस्कृत और अरबी दोनों ही प्राचीन भाषाएं हैं, इसलिए छात्रों को संस्कृत भी पढ़नी चाहिए।