23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Sarkari Naukri 2025: बिना लिखित परीक्षा के NMDC Steel Limited में मिलेगी नौकरी, लाखों में मिलेगी सैलरी

NDMC: इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभाग जैसे कि "स्टील मेल्टिंग शॉप, ऑक्सीजन प्लांट, सेंट्रल रिसर्च लैब, LDCP, थिन स्लैब कास्टर, डिस्पैच कमर्शियल" आदि में नियुक्तियां की जाएंगी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 4 May 2025, 10:36 PM IST

Sarkari Naukri 2025

NDMC

National Mineral Development Corporation (NMDC) ने एग्जीक्यूटिव पदों के लिए बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। कुल मिलाकर 900 से अधिक रिक्त पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जानी है, जिसके लिए चयन केवल डायरेक्ट इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 24 अप्रैल 2025 से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की अंतिम तारीख 08 मई 2025 निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तारीख से पहले NMDC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, क्योंकि डेडलाइन के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Sarkari Naukri 2025: इतने पदों पर होनी है भर्ती


इस भर्ती के अंतर्गत विभिन्न विभाग जैसे कि "स्टील मेल्टिंग शॉप, ऑक्सीजन प्लांट, सेंट्रल रिसर्च लैब, LDCP, थिन स्लैब कास्टर, डिस्पैच कमर्शियल" आदि में नियुक्तियां की जाएंगी। श्रेणी के अनुसार खाली पदों का विवरण इस प्रकार है:

श्रेणीरिक्त पद
सामान्य (UR)376
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS)93
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC - NCL)241
अनुसूचित जाति (SC)155
अनुसूचित जनजाति (ST)69

NMDC Vacancy: ये होनी चाहिए योग्यता


इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से बी.ई., बीटेक, ग्रेजुएशन, डिप्लोमा, आईटीआई, पोस्ट ग्रेजुएशन, एमबीए, सीए, एमए, पीजीडीएम आदि डिग्रियों में से कोई एक डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 4 से 21 वर्षों का कार्य अनुभव आवश्यक है, जो पद के अनुसार अलग-अलग है।

Sarkari Naukri 2025: आयु सीमा और वेतनमान

इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की अधिकतम उम्र 50 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी। वेतन की बात करें तो चयनित उम्मीदवारों को उनके पद और अनुभव के आधार पर 40,000 से लेकर 1,70,000 रूपये प्रति माह तक का वेतन मिलेगा।

NMDC: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन

उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। चयन इंटरव्यू (Walk-in Interview) के माध्यम से किया जाएगा, जो निम्नलिखित शहरों में आयोजित किए जाएंगे।

रायपुर
भुवनेश्वर
रुड़की
बोकारो
दुर्गापुर
हॉस्पेट