19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Education News / SC के फैसले के बाद NEET रिजल्ट में होंगे ये 3 बड़े बदलाव, जानिए फायदे और नुकसान

SC के फैसले के बाद NEET रिजल्ट में होंगे ये 3 बड़े बदलाव, जानिए फायदे और नुकसान

NEET 2024: केंद्र सरकार ने बीते रोज सुप्रीम कोर्ट के सामने बताया कि 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स वापस लिए जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के बाद छात्रों को तीन बड़ी राहत होगी। जानिए, विस्तार से
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 14 Jun 2024, 1:23 PM IST

NEET

NEET 2024: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद नीट विवाद पर अल्पविराम लगा है। केंद्र सरकार ने बीते रोज सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) के सामने बताया कि 1563 छात्रों के ग्रेस मार्क्स वापस लिए जा रहे हैं। अब इन अभ्यर्थियों के स्कोर कार्ड बिना ग्रेस मार्क्स के दिखेंगे और उसी आधार पर मैरिट तैयार की जाएगी। हालांकि, उन्हें दोबारा परीक्षा देने का विकल्प दिया गया।

1563 अभ्यर्थी 23 जून को एक बार फिर से परीक्षा दे सकते हैं। वहीं केंद्र सरकार के वकील ने बताया कि इस परीक्षा का रिजल्ट भी 30 जून को जारी किया जाएगा। छात्रों के पास परीक्षा देने का विकल्प है। लेकिन ऐसे छात्र जो परीक्षा में नहीं बैठना चाहते, वे बिना ग्रेस मार्क्स वाले अपने स्कोर कार्ड के साथ काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं अदालत ने नीट परीक्षा मामले में अगली सुनवाई के लिए 8 जुलाई का दिन निर्धारित किया है।

यह भी पढ़ें- Big News: बिहार के KK Pathak का तबादला, इस बार मिला ये विभाग, जानिए कहां तक पढ़े लिखे हैं IAS पाठक

नीट परिणाम में ये 3 बड़े बदलाव हो सकते हैं

ऑल इंडिया रैंक बदलेगी 

एनटीए (NTA) का कहना है कि ग्रेस मार्क्स (NEET Grace Marks) के कारण टॉपर्स की संख्या बढ़ी है। दोबारा परीक्षा के रिजल्ट के बाद एआईआर पाने वाले छात्रों की संख्या में बदलाव हो सकता है।

यह भी पढ़ें- खुशखबरी!…अब बेटियां निश्चिंत होकर देंगी परीक्षा, सभी केंद्रों पर होगी मुफ्त पैड की सुविधा

रिवाइज होगी मैरिट लिस्ट (NEET Grace Marks)

नया रिजल्ट जारी होने के बाद एनटीए को फिर से मैरिट लिस्ट (NEET New Merit List) तैयार करनी होगी। इसके आधार पर 6 जुलाई से कांउसलिंग शुरू होगी।

इन छात्रों को मिलेगा फायदा 

ग्रेस मार्क्स के कारण इस बार की एवरेज मैरिट लिस्ट चार गुणा ऊपर पहुंच गई थी। इस कारण ऐसे छात्र जो सरकारी मेडिकल कॉलेज की रेस से बाहर हो गए थे, वे मैरिट लिस्ट में आ सकते हैं।