5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

स्कूल में मिलेगी गाइडेंस, पैरेंट्स की परमिशन होगी जरूरी

भारत सरकार की गाइडलाइन के बाद स्कूल्स ने 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए गाइडेंस क्लासेज की तैयारी शुरू की, जाने पूरी डिटेल्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 31 Aug 2020, 1:19 PM IST

School in Haryana

School in Haryana

कोरोना के चलते स्टूडेंट्स को कई तरह की समस्याएं आ रही हैं, लॉकडाउन के बाद से पूरी तरह बंद स्कूल्स अब धीरे-धीरे फिर से खुलने की तैयारी में लग गए हैं। अनलॉक-4 में 9वीं से 12वीं कक्षा के स्टूडेंट्स के लिए स्कूलों में गाइडेंस क्लासेज शुरू होंगी।

इसके तहत यदि किसी स्टूडेंट को सिलेबस या एकेडमिक्स सवाल हो तो वे स्कूल में अपनी टीचर्स से गाइडेंस ले सकेंगे। हालांकि अभी स्कूल प्रशासन इस विषय पर काफी सोच-विचार कर कदम रख रहा है और बच्चों व टीचर्स की सिक्योरिटी का ध्यान रखकर फैसले लेने पर विचार कर रहा है। सीबीएसई में जुड़ी कई स्कूलों में गाइडेंस क्लासेज को लेकर इनिशियल तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, वहीं अभी कई स्कूलों को गवर्नमेंट के दिशा-निर्देशों का इंतजार है। स्कूल आने के लिए बच्चों को पैरेंट्स की अनुमति लेनी होगी।

प्रेक्टिकल प्रॉब्लम्स होंगी दूर
स्कूलों में गाइडेंस क्लासेज को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। इसके तहत एंट्री से लेकर क्लासरूम तक बच्चों और टीचर्स को कोरोना गाइडलाइंस को फॉलो करवाया जाएगा। बच्चों को घर पर कई सब्जेक्ट और टॉपिक्स में समस्या आ रही हैं, वे इन समस्याओं को लेकर टीचर्स के साथ डिस्कस कर सकते हैं। यह प्रेक्टिकल के लिए भी सही कदम होगा, क्योंकि बहुत से बच्चों को प्रेक्टिकल से जुड़ी कई थ्योरेटिकल नॉलेज को समझने में दिक्कत आई हैं, ऐसे में वे टीचर्स के सामने इन प्रॉब्लम्स पर चर्चा कर सकते हैं।