इस भर्ती के माध्यम से कुल 53,690 जनरल ड्यूटी (GD) कांस्टेबल पदों को भरा जाना है। इनमें सबसे अधिक रिक्तियां CISF (16,571 पद) में हैं, इसके बाद BSF में 16,371 और CRPF में 14,359 पद हैं। अन्य बलों में रिक्तियां इस प्रकार हैं। इन पदों में से 5,370 सीटें महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित हैं, जबकि शेष 48,320 पद पुरुष उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं।