28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

SSC GD Constable Result 2025: जल्द आ सकता है SSC GD का रिजल्ट, ssc.gov.in वेबसाइट पर करें चेक 

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्ह ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Apr 2025, 5:51 PM IST

SSC GD Constable Result 2025

SSC GD Constable Result 2025: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) जल्ह ही SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट जारी कर सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद आप इसे आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर देख सकते हैं। SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी 2025 के बीच आयोजित की गई थी।

यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद Fighter Pilot कैसे बनें? जानिए शैक्षणिक योग्यता और पूरी प्रक्रिया

सीबीटी मोड में हुई थी परीक्षा 

एसएससी जीडी कांस्टेबल परीक्षा 4 फरवरी से 25 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। ये परीक्षा सीबीटी मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद प्रोविजिनल आंसर की जारी की गई थी और कैंडिडेट्स से ऑब्जेक्शन मांगे गए थे। ऐसे में छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़ें- NEET परीक्षा में बार-बार हो रहे हैं असफल, MBBS नहीं करें ये कोर्सेज

परीक्षा में सामान्य ज्ञान (GK), भाषा आधारित टेस्ट (अंग्रेजी/हिंदी), गणित और इंटेलिजेंस और रीजनिंग सेक्शन से सवालों के जवाब देने थे। प्रत्येक सेक्शन में 20 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे और प्रत्येक प्रश्न के 2 अंक थे। वहीं प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.5 अंक काटने का नियम था।

यह भी पढ़ें- BTSC Bharti 2025: बिहार में निकली एक और जबरदस्त भर्ती, 8 अप्रैल है लास्ट डेट, यहां देखें डिटेल्स

ऐसे देखें रिजल्ट (SSC GD Constable Result How To Download) 

-सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं

-यहां होमपेज पर रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें

-इसके बाद अपने नाम और रोल नंबर वाले पीडीएफ को खोजें और उस पर क्लिक करें

-भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड कर लें

यह भी पढ़ें- Kendriya Vidyalaya School In India: KVs में कराना चाहते हैं अपने बच्चों का एडमिशन, देखें टॉप 10 स्कूलों की लिस्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद का प्रोसेस 

रिजल्ट के साथ ही SSC GD के लिए कटऑफ भी जारी कर दिया जाएगा। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने के बाद कैंडिडेट्स अगले चरण में आगे बढ़ेंगे, जिसमें शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET), शारीरिक मानक परीक्षण (PST) और एक मेडिकल परीक्षा शामिल है। जहां एक तरफ PET में दौड़ना, लंबी कूद और ऊंची कूद शामिल है। वहीं PST में लंबाई, वजन और छाती की जांच की जाती है। कैंडिडेट्स का फुल बॉडी चेकअप होता है। खित परीक्षा के परिणामों की घोषणा के बाद PET/PST के लिए विस्तृत कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

बड़ी खबरें

View All

शिक्षा

ट्रेंडिंग