इस रिजल्ट में कुल 39375 पुरुष और 4891 महिलाओं का चयन किया गया है।इन सभी को एसएसएफ, सीएपीएफ और असम राइफल्स में नियुक्त किया जाएगा। वहीं 845 उम्मीदवारों का रिजल्ट अभी रोक कर रखा गया है।
यह परीक्षा 20 फरवरी से 07 मार्च और 30 मार्च को CBT मोड में आयोजित करवाई गई थी। इस लिखित परीक्षा का परिणाम 10 जुलाई 2024 को जारी कर दिया गया था। लिखित परीक्षा के बाद कुल 3,51,176 उम्मीदवारों को PET, PST के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया था।