SSC MTS 2022 Admit Card: कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) ने एसएससी एमटीएस 2022 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार जो मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 के लिए उपस्थित होंगे, एसएससी केकेआर की आधिकारिक साइट ssckkr.kar.nic.in के माध्यम से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। आप को बता दे कर्मचारी चयन आयोग इस भर्ती के माध्यम से 10880 और हवलदार के लिए 529 रिक्तियों को भरेगा। पंजीकरण प्रक्रिया 17 जनवरी, 2023 को शुरू हुई और 17 फरवरी, 2023 को समाप्त हुई। अधिक संबंधित विवरण के लिए उम्मीदवार एसएससी की आधिकारिक साइट देख सकते हैं। कर्मचारी चयन आयोग (Staff Selection Commission) की और से मल्टी-टास्किंग (गैर-तकनीकी) स्टाफ और हवलदार (सीबीआईसी और सीबीएन) परीक्षा, 2022 परीक्षा 2 मई, 2023 को आयोजित की जाएगी।