
SSC Stenographer Admit Card 2025 Released (Image: AI)
SSC Stenographer Admit Card 2025: SSC Stenographer Exam से जुड़ी अहम अपडेट सामने आ गया है। Staff Selection Commission (SSC) की ओर से आज स्टेनोग्राफर ग्रुप C व D भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है, या नीचे दिए गए लिंक से सीधे एडमिट कार्ड डाउनलोड किया जा सकता है। उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से लॉग इन करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
SSC Stenographer एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर एडमिट कार्ड ऑप्शन पर क्लिक करें।
इसके बाद जरुरी डिटेल्स के साथ अपनी आईडी लॉगिन कर लें।
उसके बाद एडमिट कार्ड के ऑप्शन पर क्लिक करें
आपके सामने एडमिट कार्ड खुलकर सामने आ जाएगा।
एडमिट कार्ड को सेव का डाउनलोड कर लें।
SSC स्टेनोग्राफर परीक्षा का आयोजन 6 अगस्त से 8 अगस्त 2025 तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होगी। इस भर्ती के माध्यम से कुल 1,590 पदों को भरा जाएगा। जिसमें 230 पद ग्रेड ‘C’ और 1,360 पद ग्रेड ‘D’ के शामिल हैं। उम्मीदवारों की नियुक्ति केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में की जाएगी। इस परीक्षा के लिए कुछ उम्मीदवारों ने यह मांग रखी थी कि उनके लिए स्क्राइब (लिपिक) हो, उन उम्मीदवारों को अपना स्क्राइब 2 अगस्त 2025 तक SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर रजिस्टर्ड करवाना था। यह निर्देश दिया जा चुका है कि पहले से रजिस्टर्ड स्क्राइब को ही परीक्षा केंद्र में एंट्री की परमिशन दी जाएगी।
Published on:
04 Aug 2025 01:36 pm
बड़ी खबरें
View Allशिक्षा
ट्रेंडिंग
