SSC ने परीक्षा संबंधी अहम अपडेट जारी किया है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड 'C' और 'D' परीक्षा 2024 की तारीख जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट में शामिल होना है, वे आधिकारिक वेबसाइट SSC.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। यह परीक्षा 16 और 17 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी।