IAS Manoj Pant Success Story: आईएएस अधिकारी मनोज पंत को पश्चिम बंगाल का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। केंद्र सरकार ने बीपी गोपालिका का कार्यकाल तीन महीने और बढ़ाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसके बाद उत्तराखंड के मनोज पंत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। ऐसे में मनोज कुमार के लिए सोशल मीडिया पर उत्तराखंड व अन्य जगहों से बधाई संदेश आ रहे हैं। आइए, जानते हैं कौन हैं मनोज पंत और इन्होंने कितनी और कहां से शिक्षा हासिल की है।