जी हां मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित बरकतुल्लाह यूनिवर्सिटी ने एक शॉर्ट टर्म कोर्स के जरिए 'आदर्श बहु' तैयार करने का कोर्स शुरू किया है। इस कोर्स में लड़कियों को आदर्श बहू के रूप में तैयार किया जाएगा यानि कहने का मतलब है कि लड़कियों को आदर्श बहू के तौर तरीखे, लक्षण आदि सिखाए जाएंगे। यह कोर्स तीन महीने का होगा, जो कि अगले सत्र से शुरू हो जाएगा। इस कोर्स के कंप्लीट होने के बाद महिला को सर्टिफिकेट भी प्रदान किया जाएगा। इस बारे में यूनिवर्सिटी का मानना है कि यह कोर्स महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ठोस कदम साबित होगा।