IAS Success Story: यूपीएससी की परीक्षा पास करना इतना आसाना नहीं है। यही कारण है कि इस परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले ही लोगों के मन में बहुत सारे सवाल आते हैं। कुछ ऐसा ही हाल था रिया डाबी का। रिया स्कूल के दिनों से ही आईएएस बनना चाहती थीं। उन्हें आईएएस बनने की प्रेरणा अपनी बहन टीना डाबी से मिले। हालांकि, तैयारी शुरू करने से पहले उनके मन में कई सारे सवाल थे।