Top MBA Colleges With Low Percentile: देश के टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिले के लिए कैट परीक्षा पास करनी होती है। बीते 24 नवंबर 2024 को आईआईएम कलकत्ता के द्वारा कैट परीक्षा(CAT 2025) का आयोजन देश भर में कई परीक्षा केंद्रों पर किया गया था। हालांकि, अभी रिजल्ट जारी होने में समय है। लेकिन टॉप मैनेजमेंट कॉलेज में दाखिला लेने के लिए केवल पास होना काफी नहीं है। इसके लिए कैंडिडेट्स का अच्छा स्कोर करना जरूरी है।