UGC NET 2022: इन बातों का रखें ध्यान
— परीक्षा के दिन समय से कम से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचे।
— एडमिट कार्ड के साथ कम से कम दो फोटो आईडी परीक्षा केंद्र लेकर जाना है।
— आईडी कार्ड में आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट हो सकता है।
— यूजीसी नेट दिसंबर 2021 या जून 2022 के आवेदन में इस्तेमाल फोटो आईडी की ही ले जाएं।
— परीक्षा देने जाते वक्त कम से कम दो ब्लैक या ब्लू बॉल प्वाइंट पेन साथ ले जाना चाहिए। पेंसिल, इरेजर, स्केल भी साथ रख सकते हैं।
— एग्जाम हॉल में इलेक्ट्रॉनिक आइटम जैसे मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैमरा या ब्लूटूथ, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड जैसे स्टोरेज डिवाइस पर रोक है।
— कैंडिडेट हैंड सैनिटाइजर और पर्सनल पानी की बोतल साथ ले जा सकते हैं।
— कोरोना गाइडलाइन का पूरी तरह से पालन करें।