UGC NET Phase 2 Admit Card 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने आज विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (NET) के दिसंबर 2022 चरण 2 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया।जो उम्मीदवार चरण 2 परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे यूजीसी नेट की आधिकारिक साइट ugcnet.nta.nic.in के माध्यम से एडमिट कार्ड या हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आज चरण- II की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी, एनटीए ने यूजीसी नेट चरण 2 एडमिट कार्ड 2022 जारी किया है। चरण 2 की परीक्षा 28 फरवरी से 2 मार्च, 2023 तक है। चरण- II की परीक्षा के 5 विषयों के लिए आयोजित की जाएगी। परीक्षा शहर की पर्ची 21 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी, चरण 2 की परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ध्यान रखें कि उन्हें परीक्षा के दिन एग्जाम सेंटर पर अपना यूजीसी नेट फेज 2 एडमिट कार्ड वैध पहचान पत्र के साथ ले जाना होगा।