UGC NET RESULT 2023: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा UGC NET दिसंबर 2022 के परिणामों का इंतजार उम्मीदवार बेसब्री से कर रहे हैं। इसी बीच आप को बता दे की UGC NET के परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद उम्मीदवार ugcnet.nta.nic.in और ntaresults.nic.in पर देख सकते हैं। बता दें कि इस साल परीक्षा में 8.34 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हुए थे। उम्मीदवारों को स्कोरकार्ड चेक करने के लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की जरूरत होगी। यूजीसी नेट 2023 की आंसर-की 23 मार्च को प्रकाशित की गई थी। उम्मीदवारों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का 25 मार्च, 2023 तक का समय दिया गया था। बता दे 21 फरवरी से 15 मार्च, 2023 तक कई चरणों में एग्जाम आयोजित की गई थी, यह परीक्षा 83 विषयों के लिए देश के 186 शहरों में आयोजित की गयी थी।