8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UNIRAJ Admit Card 2025: राजस्थान यूनिवर्सिटी में यूजी प्रोग्राम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

UNIRAJ: परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ रखें। एडमिट कार्ड के साथ ही वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाएं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच पहुंच जाएं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Anurag Animesh

•

Updated: 15 Mar 2025, 11:39 AM IST

UNIRAJ Admit Card 2025

UNIRAJ Admit Card 2025

UNIRAJ: राजस्थान विश्वविद्यालय (UNIRAJ), जयपुर ने UG कोर्सों के पार्ट 2 और 3 की परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये प्रवेश पत्र नियमित (Regular), पूर्व (Ex-) और नॉन-कॉलेजिएट (Non-Collegiate) छात्रों के लिए उपलब्ध हैं। यूनिवर्सिटी ने कला (Arts), वाणिज्य (Commerce), सामाजिक विज्ञान (Social Science) और विज्ञान (Science) स्ट्रीम के छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी किये हैं।

सीधे इस लिंक से भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। UNIRAJ Admit Card 2025

UNIRAJ Admit Card 2025: ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड


सबसे पहले राजस्थान विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाएं।


वेबसाइट के होमपेज पर "परीक्षा पोर्टल" के लिंक पर क्लिक करें।


नए पेज पर "थ्योरी एडमिट कार्ड" का विकल्प चुनें।


अब अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि दर्ज कर लॉगिन करें।


स्क्रीन पर एडमिट कार्ड प्रदर्शित होगा, इसे ध्यानपूर्वक जांचें।


एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

यह खबर पढ़ें:-UP Police Constable Result: देखें यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों की पूरी लिस्ट, जानें कितना रहा कटऑफ

UNIRAJ Admit Card: जान लें जरुरी निर्देश


परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड का प्रिंटआउट अनिवार्य रूप से साथ रखें। एडमिट कार्ड के साथ ही वैध पहचान पत्र (ID Proof) भी साथ ले जाएं। परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 30 मिनट पहले पहुंच पहुंच जाएं। उम्मीदवारों के लिए अहम है कि परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन करें। किसी अधिक जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट uniraj.ac.in पर जाया जा सकता है।

यह खबर पढ़ें:-REET Answer Key 2025: छात्र बेसब्री से कर रहे इंतजार, जानें कब तक जारी हो सकता है रीट आंसर-की