यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने कुल 29 श्रेणियों के अलग-अलग फॉर्मूला तय किया गया है, जिसके तहत अब दसवीं और 12वीं के रिजल्ट तैयार होने हैं। शिक्षा मंत्री ने कहा है कि इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट बनाने के लिए हाई स्कूल के नंबरों को 50 प्रतिशत, कक्षा 11 के नंबरों को 40 प्रतिशत और 12वीं के प्री बोर्ड के नंबरों को 10 प्रतिशत माकस वेटेज देते हुए मार्कशीट बनाई जाएगी। वहीं हाई स्कूल के रिजल्ट के लिए कक्षा 9वीं के नंबरों का 50 प्रतिशत और 10वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा के नंबरों का 50 प्रतिशत वेटेज लेकर मार्कशीट तैयार की जाएगी।