UP Board Result 2025: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड का रिजल्ट जल्द ही जारी किया जाएगा। बोर्ड आज से यानी कि 19 मार्च 2025 से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू करेगा। कॉपियों का मूल्यांकन 2 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। 10वीं और 12वीं की कुल 2.96 करोड़ से अधिक उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की जाएगी, जिसके लिए 134000 शिक्षक नियुक्त किए गए हैं। बोर्ड परीक्षा की जांच के लिए कुल 261 केंद्र बनाए गए हैं।